Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस माह से लेकर अगले साल जुलाई तक ये परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि यह प्रस्तावित तिथियां हैं, जिनमें भविष्य में जरूरत के हिसाब से परिवर्तन भी हो सकता है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पीसीएस, प्रवक्ता, लोअर पीसीएस, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और जेई भर्ती के लिए ये तिथियां तय की गई हैं।

कौन सी परीक्षा कब होगी

भर्ती परीक्षा का नाम प्रस्तावित परीक्षा तिथि
पीसीएस प्री परीक्षा 29 नवंबर 2026
इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती(कला) 06 दिसंबर 2026
लोअर पीसीएस प्री परीक्षा- 27 दिसंबर 2026
हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक भर्ती 06 जनवरी 2027
प्रवक्ता इंटर कॉलेज(गृह विज्ञान) 30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती 25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी भर्ती 01 व 02 मई 2027
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 08 मई से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा 30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा 06 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा 26 जून से 01 जुलाई 2027
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular