Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीकोटद्वार में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, चालक समेत 8 की...

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, चालक समेत 8 की मौत, बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रिखणीखाल-सतपुली मार्ग पर भंगल्वाण गांव के पास शनिवार को एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

हादसे का शिकार हुई सभी महिलाएं भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। जो सिद्धखाल में समूह की मीटिंग और अन्य काम निपटाकर इको वैन से गांव लौट रही थी। इस बीच हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना रिखणीखाल को सूचना मिली कि रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 फुट नीचे खाई में गिर गई है। पुलिस के अनुसार वाहन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य और एएसपी मनोज ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पौड़ी से नवनियुक्त एसएसपी देवेंद्र पींछा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। काफी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, मौके पर जान गंवाने वाले वाहन चालक समेत सभी 7 लोगों के शव खाई से निकाल लिए गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया। जहां एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। पूरे इलाके में मातम पसर गया।

प्रशासन और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।

हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। हादसे में मृत आठ महिलाओं और वाहन चालक के शवों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक
1- कान्ति देवी (45) पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़
2-रेखा देवी ( 42) पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़
3- अनिल देबराडा (48) पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ ( चालक)
4- सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़
5- सुनीता देवी ( 45) पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़
6-धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़
7- सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त
8- रजनी देवी ( 25) पता भंगलवाड़

घायल
1-    शशी देवी (35) पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
2-    शकुन्तला देवी (45) पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
3-    जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4-    सत्यवती देवी ( 36 ) पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़

रिखणीखाल सड़क हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को कहा है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

कोटद्वार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular