Homeहमारा उत्तराखण्डअल्मोड़ाअल्मोड़ा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की...

अल्मोड़ा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

अल्मोड़ा। कुंज किमौला मार्ग पर बुधवार देर रात्रि दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है।

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे।

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारणों और मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत एक महिला यात्री व उसकी पुत्री सवार थी। तीनों ग्राम हरड़ा निवासी बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular