केदारनाथ धाम के कपाट आज11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है।
इससे पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी एमआरएफ सेंटर पहुंचाया गया जहां कचरे का पृथक्करण और निस्तारण किया जाएगा।



