उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके बाद उनका मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा।
कैबिनेट में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
स्वास्थ्य सेवाओं और आम लोगों के बीच कड़ी के रूप में काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए प्रोत्साहन राशि और मानदेय दिया जाता है। अब कैबिनेट के फैसले के बाद उनके मासिक मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि होगी। इससे उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे।

कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें भवन निर्माण के नियमों में शिथिलता, जमीन का लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी और हरिद्वार में तीन पीआरटी कॉरिडोर के निर्माण जैसे फैसले भी शामिल हैं। वहीं, वन भूमि पर बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने पर भी सैद्धांतिक सहमति दी गई।