Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम...

उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं।

बता दें कि प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए थे। आज बोर्ड ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया।

16 अक्तूबर को होगा मतदान

बता दें कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए नामों की घोषणा की है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, जहां 10 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव होगा। इन दोनों राज्यों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular