Homeहमारा उत्तराखण्ड55 लाख की साइबर ठगी में STF की कार्रवाई, एक अभियुक्त पंजाब...

55 लाख की साइबर ठगी में STF की कार्रवाई, एक अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

55 लाख की साइबर ठगी में STF ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को पंजाब से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता चुन्नी लाल अग्निहोत्री, निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में तहरीर दी गयी कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उन्हें “SBSBL Community / VIP Community” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्वयं को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताया गया। आरोपियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट तथा नकली CDSL/NSDL दस्तावेज प्रस्तुत कर विश्वास में लिया गया तथा विभिन्न तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹55,50,000/- की धनराशि जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी। उक्त तहरीर के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर मु0अ0सं0 56/2025, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अनिल कुमार के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि विवेचना के दौरान ठगी की धनराशि के लाभार्थी बैंक खातों की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त साइबर धोखाधड़ी की मनीट्रेल में 01 व्यक्ति सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू पुत्र चिमन सिंह, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब, उम्र 26 वर्ष की संलिप्तता प्रकाश में आयी। अभियुक्त के खाते में वादी से ठगी गयी धनराशि में से 06 लाख रूपये जमा हुए थे। टीम द्वारा पंजाब में दबिश देकर उक्त अभियुक्त को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू पुत्र चिमन सिंह, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, नियर नूर्समंद दरगाह, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब, उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम
निरीक्षक अनिल कुमार
उ0नि0 जगमोहन राणा
का0 सोहन बडोनी

एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, मोबाइल, OTP, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देने वाले संदिग्ध ऑफर से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular