Homeहमारा उत्तराखण्डयूटीईटी 2026: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, सिर्फ इस तारीख...

यूटीईटी 2026: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, सिर्फ इस तारीख तक डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। पेपर 1 और पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uketet.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक 25 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना परिणाम डाउनलोड कर लेना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से देख सकेंगे रिजल्ट

उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा पोर्टल पर मार्कशीट डाउनलोड करने का अलग विकल्प भी दिया गया है। इस विकल्प के जरिए उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

UTET 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
यूटीईटी पेपर 1 और 2 की परीक्षा 27 सितंबर 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी 5 अक्तूबर 2026
रिजल्ट जारी घोषित
स्कोरकार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे

 

यूटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी

यूबीएसई ने परिणाम के साथ यूटीईटी 2026 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की है। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवार यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर डिपार्टमेंटल एग्जाम/यूटीईटी सेक्शन में जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। गौरतलब है कि यूटीईटी 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।

UTET Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uketet.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर Applicant Login सेक्शन खोलें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें।
  5. Login बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका UTET 2026 रिजल्ट दिखाई देगा।
  7. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध अलग डाउनलोड विकल्प का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular