Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीमंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर...

मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर मार्गों के नव निर्माण की मिली स्वीकृति

नरेंद्रनगर, 13 नवंबर। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्र के दो मोटर मार्गों के नव निर्माण कार्यों के प्रथम चरण के आगणन को उत्तराखंड शासन द्वारा कुल ₹11.05 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत कार्यों में पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल राज्य मार्ग संख्या-31 के किमी 83 क्रॉस से किमी 82/38 होते हुए पयाल गांव तक 1.70 किलोमीटर मोटर मार्ग का नव निर्माण तथा गुंदाण गांव से मयाण गांव होते हुए बगसारी तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग का नव निर्माण शामिल है। इनमें पयाल गांव मोटर मार्ग के लिए ₹2.80 लाख तथा गुंदाण-मयाण-बगसारी मोटर मार्ग के लिए ₹8.25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों मोटर मार्गों की कुल लंबाई 6.70 किलोमीटर है।

इन मोटर मार्गों के निर्माण से संबंधित गांवों के क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। शासनादेश के अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular