HomeजॉबUttarakhand: Uksssc ने निकाली ये भर्तियां, एक जून से आवेदन

Uttarakhand: Uksssc ने निकाली ये भर्तियां, एक जून से आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग Uksssc (यूकेएसएसएससी) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक के 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के सात, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 और चारा सहायक के एक पद के लिए ये भर्ती होगी। सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष, मान्यता प्राप्त विवि से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है।
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष और मान्यता प्राप्त विवि से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होना जरूरी है। चारा सहायक के लिए भी आयु 21 से 42 और आवेदक का बीएससी एग्रीकल्चर पास होना जरूरी है।
आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है।
भर्ती के लिए एक जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 24 से 26 जून तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित है। पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular