STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सूचनाएं विकसित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट एवं थाना लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना लोहाघाट क्षेत्र, जनपद चम्पावत में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त चरस को लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर बरेली, उत्तर प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ ने जानकारी देते हुए बताया कि STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। साथ ही चरस की आपूर्ति के स्रोत, इसके क्रय-विक्रय में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत।
बरामदगीः
– 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस।
– अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹25 लाख।
STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की टीमः
1. उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
2. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
3. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार
थाना लोहाघाट पुलिस टीमः
1. थानाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश
2. उपनिरीक्षक कुंदन बोरा
3. आरक्षी पवन भट्ट
4. आरक्षी कुलदीप
5. श्री संजय साहनी
STF उत्तराखण्ड की अपील
द्वारा बताया गया कि युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए STF द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
STF आमजन से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में पुलिस का सहयोग करें।



