Homeहमारा उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला...

रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला की मौके पर मौत, चार घायल

विकासखंड जखोली में मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह व बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में अन्य चार जिसमें दो की स्थिति गंभीर व दो को हल्की चोट आई हैं। उन्हें जखोली अस्पताल 108 के माध्यम से भेजा गया है व अन्य  अन्य लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, बरात का वाहन कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान घ्वेड धार के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

घटनास्थल पर जखोली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को सहायता पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा भी मौके पर तैनात है।

वाहन में सवार अन्य लोगों की स्थिति और हादसे में घायल व्यक्तियों की संख्या को लेकर फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद दुर्घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular