Homeहमारा उत्तराखण्डचम्पावतइस साल उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी

इस साल उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी

उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना प्राप्त की गई। सूचना के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी गई है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.इमरान, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
2.आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
3.अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

बरामदगी
244.06 ग्राम MDMA
01 TVS मोटरसाइकिल

STF एंटी नारकोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरूप
SI विपिन जोशी
SI विनोद जोशी
SI जगदीप नेगी
HC किशोर कुमार
HC वीरेंद्र चौहान
आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम
निरीक्षक चेतन रावत
SI जितेंद्र बिष्ट
HC कमल कुमार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular