Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीजन संवाद के दौरान खेतों में धान की मंडाई के लिए उतरे...

जन संवाद के दौरान खेतों में धान की मंडाई के लिए उतरे पूर्व मंत्री धनाई

टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधान सभा क्षेत्र के काण्डा सारजूला, बोरगांव और भैंसोंली गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, रोजगार और पलायन जैसी समस्याएं प्रमुखता से उनके सामने रखीं।

सोमवार पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने चंबा प्रखंड के काण्डा सारजूला एवं जाखणीधार विकास खंड के बोर गांव और भैंसोली क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान स्वीकृत की गई 57 महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता के बीच रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन योजनाओं की समीक्षा करे और मेरे कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद ही वोट दें।

पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि उनके कार्यकाल में काण्डा गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना होने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। उन्होंने दावा किया कि नर्सिंग कॉलेज खुलने के बाद काण्डा गांव पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित हुआ है। क्षेत्र में होटल व्यवसायियों की रुचि बढ़ी है और कई बड़े होटल व्यवसायी यहां होटल खोलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनता को विकासवाद सोच के ब्यक्ति प्राथमिकता देनी चाहिए।
पूर्व मंत्री धनाई ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है, जबकि किसान सम्मान निधि के तहत लाखों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के साथ ही सड़क, पेयजल,वृद्ध पेंशन,स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री धनै ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर प्रधान काण्डा बबिता पुण्डीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा पुण्डीर, उप प्रधान रजनी पुण्डीर, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह पुण्डीर, पूर्व प्रधान राजेश पुण्डीर, प्रधान बैंसोली रविन्द्र सेमवाल, प्रधान कैंथोली किशोरी लाल डबराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर सिंह राणा, रणबीर सिंह भण्डारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत चंद्रपाल डोटियाल, पूर्व प्रधान मकान सिंह गुसांई, पूर्व प्रधान जोत सिंह पनाई, प्रेम सिंह रावत, रूप सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसांई, हरिद्वार सिंह पुण्डीर, उत्तम लाल, देवेन्द्र बलोदी मंजू देवी, शंकुतला देवी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular