Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीपीएम.श्री राइका जाखणीधार में संपन्न हुआ सात दिवसीय भारतीय भाषा समर–कैंप

पीएम.श्री राइका जाखणीधार में संपन्न हुआ सात दिवसीय भारतीय भाषा समर–कैंप

नई टिहरी। टिहरी के पीएम.श्री रा0इ0का0 जाखणीधार में दिनांक 27.5.2026 से 02.06.2026 तक 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर–कैंप प्रधानाचार्य श्री योगेश सकलानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

छात्र-छात्राओं को विभिन्न भारतीय भाषाओं में सामान्य अभिवादन, बोलचाल, संगीत, नृत्य, चित्रकारी, स्थानीय भोजन, मसाले, फल–सब्जियां आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति व भौगोलिक वातावरण, पारंपरिक खेलों से भी अवगत कराया गया।

इस अवधि में कई संबंधित प्रतियोगिताएं– अंताक्षरी, क्विज, वर्ड–चैन, टंग–ट्विस्टर भी संपन्न कराई गई। अंतिम दिन पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यापक संजीव नेगी, शीशराम पालीवाल, पंकज डंगवाल व डॉ. कपिल देव उनियाल ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular