Homeहमारा उत्तराखण्डजोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास पहाड़ी पर क्रैश,...

जोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार, संपर्क नहीं

बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

ये हुए लापता
पायलट:
1. कैप्टन हिमांशु
यात्री:
1. प्रताप (पुरुष)
2. अरुण (पुरुष)
3. शंकर गौड़ा (पुरुष)
4. सुधीर के (पुरुष)
5. एच.एस. नटराज (पुरुष)

खराब मौसम के बीच रेस्क्यू
बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम धामी ने किया ट्वीट
हादसे को लेकर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अब यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतीक जैन ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। जब यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजर रहा था, तब से हम इसका पता नहीं लगा पा रहे हैं।
यह जानकारी मिलते ही, हमने चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सेना की एक टुकड़ी को घटना स्थल के पास भेजा, ताकि एक व्यवस्थित बचाव अभियान चलाया जा सके। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसमें छह लोग सवार थे। एक पायलट और पांच अन्य सवार थे।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular