Homeहमारा उत्तराखण्डसासंद बलूनी संग गृह मंत्री अमित शाह ने मनाया ईगास उत्सव

सासंद बलूनी संग गृह मंत्री अमित शाह ने मनाया ईगास उत्सव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ईगास पर्व व बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, हमारी लोक संस्कृति व परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति व लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। उन्होंने लोक परंपराओं व संस्कृति को बढ़ावा देने में हर नागरिक को सहयोगी बनने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जिस तरह पूरे देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व ईगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं। हमारे लोग ईगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सके।

इसके लिए राज्य में ईगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की शुरू की गई है। युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति व लोक पर्वों से जुड़े इसके भी प्रयास होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड वासियों से भी अनुरोध किया वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें और प्रदेश के विकास में सहभागी बने।

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित आवास पर ईगास पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत उत्तराखंड मूल के अधिकारी व हस्तियां ईगास पूजन में शामिल रहे।

शुक्रवार को शाम को बलूनी के आवास पर ईगास पर्व की धूम रही। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बाबा बागेश्वर धाम, बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल समेत अन्य अतिथियों ने ईगास पूजन में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular