ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन होगा। यह इस सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र है। इस बार विधानसभा सत्र में 7412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
स्पीकर ने 24 अक्तूबर को बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।
24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।



