12.2 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Homeचारधाम यात्राचारधाम यात्राः केदार बाबा दर्शन को आज से शुरू होगी हेली सेवा

चारधाम यात्राः केदार बाबा दर्शन को आज से शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखण्ड सरकार आज शुक्रवार से केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तीनों हेलीपैड पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा।

हेलीपैडों का निरीक्षण करने के बाद डीजीसीए से भी हेली सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गई है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर की जा रही है।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अनुसार हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि किसी यात्री के न पहुंचने पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को पास जारी किए जाएं।

केदारनाथ हेली सेवा किराया (आना-जाना)

हेलीपैड                          किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ       7750
फाटा से केदारनाथ            4720
सिरसी से केदारनाथ          4680

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!