Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारHaridwar Kumbh 2027: जूना अखाड़े ने प्रमुख तिथियां की घोषित, एक दिसंबर...

Haridwar Kumbh 2027: जूना अखाड़े ने प्रमुख तिथियां की घोषित, एक दिसंबर को होगा भूमि पूजन

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने गुरु पूर्णिमा कुंभ-2027 के लिए अपनी परंपरा अनुसार होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कर दी हैं। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज की अध्यक्षता में ज्योतिषाचार्यों ने तिथियों को निश्चित किया।

घोषित तिथियों में 21 नवंबर 2026 को जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच और जमात गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे। एक दिसंबर को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा। यह कुंभ मेला प्रशासन की ओर से आवंटित भूमि पर होगा।

23 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती पर शुभ अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। 14 जनवरी 2027 को पेशवाई निकाली जाएगी। श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन अखाड़ों के साथ समन्वय बनाकर व्यापक व्यवस्था कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular