Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीघनसाली: ग्रामीणों ने की गांवों के बीच बनाये डंपिंग जोन को निरस्त...

घनसाली: ग्रामीणों ने की गांवों के बीच बनाये डंपिंग जोन को निरस्त करने की मांग

नई टिहरी। घनसाली विधानसभा के रौंसाल गांव के प्रधान कृष्ण गोविंद कंसवाल ने एसडीएम घनसाली को पत्र प्रेषित कर पिटकुल के विद्युत गृह निर्माण के तहत डंपिंग जोन की स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की है।

एसडीएम को लिखे पत्र में ग्राम प्रधान कंसवाल ने बताया है कि पिटकुल विभाग व अरविंद इंफ्रा प्रालि कंपन के द्वारा सेंदुल गांव के पास विद्युत गृह निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका सारा मलबा ग्राम सभा सरूणा व ग्राम सभा रौंसाल के मध्य डाला जा रहा है। जिससे ग्राम सभा रौंसाल की कृषि सिंचाई नहर, पैदल रास्तों को नुकसान पहुंचाना तय है।

मलबा डालने का लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, साथ ही मलबे के ट्रकों को रोककर विरोध भी किया गया है। लेकिन उसके बाद भी लगातार यहां पर मलबा डंप किया जा रहा है। इसलिए आम लोगों की परेशानी व गांवों को मलबे से होने वाले नुकसान की संभावना को देखते हुए यहां पर डंपिंग जोन की स्वीकृति को तत्काल निरस्त किया जाय, नहीं तो ग्रामीणों को आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। ज्ञापन की प्रतियां सीएम व डीएम टिहरी को भी भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular