Homeहमारा उत्तराखण्डचमोली हेलीकॉप्टर हादसा: यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की...

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक

बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अब यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतीक जैन ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। जब यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजर रहा था, तब से हम इसका पता नहीं लगा पा रहे हैं।

यह जानकारी मिलते ही, हमने चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सेना की एक टुकड़ी को घटना स्थल के पास भेजा, ताकि एक व्यवस्थित बचाव अभियान चलाया जा सके। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसमें छह लोग सवार थे। एक पायलट और पांच अन्य सवार थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular