Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, दो...

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, दो के संचालन काे मंजूरी

उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। नई रेल सेवाओं के संचालन और मौजूदा सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन सुगम होगा और इससे उत्तराखंड की आर्थिक गतिविधियों को भी और गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular