उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी समेत सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। शासन की तरफ से ये बदलाव चारधाम यात्रा साथ-साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा प्रभावी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


