पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनगी बमुण्ड का भ्रमण कार्यक्रम में जन समस्याए सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
आज बुधवार को विकास खंड प्रखंड के ग्राम पंचायत आराकोट,ग्राम पंचायत गुनोगी बमुण्ड में जनता से सीधा संवाद करते हुए,दिनेश धनाई ने कहा सुरकण्डा पेयजल की मांग बर्षों से इस क्षेत्र की चली आ रही थी जिसको उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतारा है।उन्होंने कहा सुरकण्डा रोपवे स्वीकृत कर चालू कर आज बड़ी तादाद में श्रद्धालू मां सुरकण्डा का दर्शन करने रोपवे से पंहुच रहे हैं,आज मंदिर की भी अच्छी खासी आय है।
पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा सौड़ कांणाताल क्षेत्र के लिए पर्यटन के माध्यम से होम स्टे योजना स्वीकृत कर सैकड़ो बेरोजगारों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराए । उन्होने कहा इस क्षेत्र में दर्जनों सड़के स्वीकृत की जिसमें गुनोगी बमुण्ड की सड़क भी है। उन्होंने कहा मेरे द्वारा स्वीकृत रोड़ आज तक कट रही है। उन्होंने कहा अन्य नेता चुनाव में आपके बीच आयेंगे मैं चुनाव से पहले सीधा जन-संवाद कर जनता की समस्याएं दूर करने आ रहा हूं।
इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख चंबा संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर, ब्यापार मंडल अध्यक्ष चंबा बलबीर पुण्डीर, अध्यक्ष सैनिक कल्याण संगठन संजय रावत, कृष्णा मंमगाई,प्रधान आराकोट रामेश्वरी देवी,प्रधान सिलकोटी बीनीत पुण्डीर, अध्यक्ष युवक मंगल दल सुमित रावत, पूर्व प्रधान रतन सिंह रावत, अध्यक्ष महिला मंगल दल विनीता रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेन्दु उनियाल, प्रधान गुनोगी सरोजनी देवी,पूर्व प्रधान खिमांन्द कोठारी,पूर्व प्रधान सोम प्रकाश,पूर्व प्रधान राधाकृष्ण कोठारी,अध्यक्ष युवक मंगल दल सोमप्रकाश,सुखदेव कोठारी,रीता देवी,सुमन चौहान, कृष्णा देवी,धनवीर रावत, दयाल सिंह रावत, राजेन्द्र रावत, बबीता देवी,कंचन देवी,सोम प्रकाश कोठारी,बालक राम कोठारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।


