Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीभारी वर्षा के बावजूद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता धनाई का जनसंपर्क...

भारी वर्षा के बावजूद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता धनाई का जनसंपर्क जारी, सुनी समस्यायें

चंबा। भारी वर्षा के बावजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने विकासखंड चंबा के ग्राम पंचायत नकोट, बसाल, स्वाड़ी बमुण्ड और पुरसोल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास को लेकर संवाद किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधान सभा के विकास खंड चंबा में ग्राम पंचायत नकोट,बसाल,स्वाड़ी बमुण्ड,पुरसोल गांव में ग्रामीणों से बातचीत की इस दौरान स्वाड़ी,बसाल और पुरसोल गांव के की जनता ने गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की है।

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 26 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अभी तक कई गांव को मोटर मार्गों से नहीं जोड़ पाये हैं। उन्होंने कहा जबकि मैने अपने कार्यकाल में चार दर्जन से ऊपर सड़क स्वीकृत कराई जिसका श्रेय मेरे बाद के विधायक भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा करीब 21 वर्ष अन्य जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल रहा है।

उन्होंने कहा टिहरी में मेडिकल कॉलेज की बहुत बड़ी मांग जनता की है। भारत सरकार ने अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड से 2023 में पांच जनपद का मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव मांगा था जिसमें टिहरी जनपद का नाम भी शामिल था। लेकिन बर्तमान जनप्रतिनिधि टिहरी विधान सभा के अनेकों गांव से जमीन की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव मांग रहे थे और भारत सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजने का प्रयास तक नहीं किया। जबकि अन्य चार जिलों में 2024 में स्वीकृत होकर कार्य चल रहा है।

पूर्व मंत्री धनाई ने कहा टिहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की किरण मेरे कार्यकाल में ही पहुंची है।और मेरा दृड संकल्प ही था जो कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित हुए।
उन्होंने कहा इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थान खोले जा रहे हैं, लेकिन टिहरी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक भी नया संस्थान नहीं आ पाया हैं।

पूर्व मंत्री धनाई ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में जिन महत्वपूर्ण संस्थानों में संगीत महाविद्यालय नई टिहरी,रोड़ वेज डिपो बौराड़ी,कोटी कालोनी से नई टिहरी रोपवे,क्रिकेट ऐकडमी नई टिहरी स्वीकृत है उन्हें भी आगे बढ़ाने के बजाय ठप कर दिया गया है। उन्होंने कहा जो संस्थान मेरे कार्यकाल में खुले उनमें अभी तक एक भी ब्यावसायिक ट्रेड नया नहीं खुला पाये।

पूर्व मंत्री धनाई ने कहा जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं इन कार्यों को आगे बढाऊंगा । भ्रमण दौरान क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

भ्रमण दौरान कनिष्ठ प्रमुख चंबा सरोज मखलोगा,प्रधान नकोट इतवीर सिंह मखलोगा,प्रधान बसाल जयेन्द्र सिंह भण्डारी,प्रधान स्वाड़ी संतोषी देवी,प्रधान पुरसोल गांव पुष्कर सिंह गुसांई,क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश बिष्ट,उप प्रधान मनमोहन उनियाल,सुनीता मखलोगा,गिरबीर सिंह राणा,अनुपमा रावत,प्रधान तुंगोली देवेन्द्र सिंह रावत,प्रधान सिलोगी देव सिंह गुसांई,पूर्व प्रधान घनानंद सुयाल,विनीता मखलोगा,दौलत मखलोगा,केन्द्र सिंह चौहान,बलबीर सिंह मखलोगा,पूर्व अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गौरव गुसांई,भूपेंद्र धनोला,बिक्रम सिंह रावत,कृष्णा मंमगांई,दिलबर मखलोगा,कुलदीप मखलोगा,हुक्म सिंह भण्डारी,भारत भूषण सेमवाल,भगत सिंह राणा,रीना राणा,उत्तम मखलोगा,नरेश बडोनी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता राणा सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular