Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीचंबा में युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री धनाई ने किया...

चंबा में युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री धनाई ने किया युवाओं से संवाद

टिहरी विधान सभा के चंबा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने युवाओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा की।

पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा में युवा संवाद में कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम क्या ठोस कदम उठा सकते हैं, इस पर मिलकर विचार करने की जरूरत है।

धनाई ने युवाओं से उनके सुझाव और विचार भी जाने। जिसमें युवाओं ने खेल विश्वविद्यालय खोलने,खेल मैदान बनाने पर जोर दिया। इस दौरान युवाओं ने भी रोजगार और क्षेत्र में नए अवसरों से जुड़े को अपने विचार साझा किए।पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा हम पहाड़ो में उद्योग लगाने के लिए कच्चा माल तो उपलब्ध नहीं करा सकते हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थान के लिए हमें कच्चे माल की आवश्यक्ता नहीं है। इसलिए हम नए-नए रोजगार परक शैक्षणिक संस्थान पहाड़ो में ला कर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। यहां तक पलायन रोकने में भी कारगर साबित होगा।

पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि मेरा लक्ष्य टिहरी को शिक्षा हव बनाने का ही था। तभी मैने बीएससी नर्सिंग कालेज, होटल मैनेजमेंट कालेज, पालीटेक्निक, आईटीआई, कोटी में जल, थल, वायु साहसिक खेल एकेडेमी,संगीत महाविद्यालय अपने कार्यकाल में खोले थे। जो आज तक उससे आगे नहीं बढ पाया है।

बैठक में गौरव गुसांई, धनवीर पुरसोड़ा, अनुज डबराल, नवनीत रावत, अमन सजवाण, शुशांत उनियाल, प्रवीन भंडारी, भानु प्रताप सिंह पुण्डीर, भानु पुंडीर, ब्रिजेश बहुगुणा, अंकित बहुगुणा, प्रवीन मखलोगा, संदीप पंवार, राहुल डोटियाल, कुलदीप नेगी, दीपक सजवाण, आशीष कोठियाल, देवेन्द्र कोठारी, विनोद पुण्डीर, योगेश थपलियाल, अरविंद कोठारी सहित सैकड़ो युवा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular