12.1 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीजाखणीधार में जन-संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने चौपाल लगा...

जाखणीधार में जन-संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने चौपाल लगा सुनीं जनसमस्याएं

नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उठड़ एवं ग्राम पंचायत चौपड़ा में सोमवार को सीधा जन-संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद पिछले दस वर्षों में टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र में एक भी नई विकास योजना नहीं आई है, जिससे क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने जाखणीधार क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। धनाई ने बताया कि कोशियार पंपिंग योजना को चालू कराया गया, नंदगांव में गैस एजेंसी खुलवाई गई, राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण कर उसे संचालित कराया गया।

उन्होंने आगे कहा कि टिहरी झील में बोटिंग शुरू कर सैकड़ों लोगों को रोजगार से जोड़ा गया, जबकि जाखणीधार-पिपडाली में खाद्यान्न गोदाम को भी स्वीकृति दिलाई गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह आज तक शुरू नहीं हो पाया। धनाई ने कहा कि यदि समय रहते इन योजनाओं को आगे बढ़ाया गया होता तो आज क्षेत्र के लोगों को रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता।

ग्रामीणों द्वारा रखी गई पुनर्वास से संबंधित समस्याओं पर पूर्व मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि वे इन मुद्दों को संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाएंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, ग्राम पंचायत उठड़ की प्रधान अनीता रावत, पूर्व प्रधान समन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह, ग्राम पंचायत चौपड़ा की प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान जसमती देवी, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा अमर सिंह, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनीता रावत, नीलम रावत, यशपाल पंवार, दर्शन सिंह, भरत सिंह, संगीता देवी, गोवर्धन सिंह, शीशपाल सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं, पूर्व प्रधान जया पंवार, मनोज रावत, अमित रतूड़ी समेत सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

सीधा जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की, जिससे कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!