उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस समय चरम पर है। वहीं, चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि भी आज विजय दशमी पर्व पर घोषित हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3:35 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्न कूट पर्व पर शीतकाल के लिए 12ः01 मिनट पर बंद होंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 12 बजकर 09 मिनट पर सर्व सिद्धि योग, और अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। उधर केदारनाथ धाम के कपाट भी भाई दूज के पावन पर्व पर 27 अक्तूबर को बंद कर दिए जाएंगे।
तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भैया दूज पर्व की तिथि 26 अक्टूबर शाम से शुरू होकर 27 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक है इसलिए धामों के कपाट 27 अक्तूबर को ही बंद किए जाएंगे।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा/
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा वर्ष 2022
• 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
• 27 अक्टूबर प्रात: साढे़ आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
• 26 अक्टूवर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
• श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को बंद हो जायेंगे।
• द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर को बंद होंगे।
• 21 नवंबर को उखीमठ में आयोजित होगा मद्महेश्वर मेला।
• तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट
7 नवंबर को बंद होंगे।
• हेमकुंड साहिब के कपाट
10 अक्टूबर को बंद होंगे।