11.3 C
Dehradun
Sunday, May 5, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा में ध्वनिमत से बजट पास, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा में ध्वनिमत से बजट पास, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा में सत्र के चौथे दिन आज गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 89 हजार करोड़ का बजट ध्वनिमत से पास हो गया। इसके साथ ही सत्र की कार्यवाही तय दिनों से एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर 26 फरवरी से 29 फरवरी तक सदन की कार्यवाही 28 घंटे 25 मिनट तक चली।

बता दें कि धामी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 89 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था। जिसमें  राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। इसमें सरकार ने 14538 करोड़ पांच लाख के जेंडर बजट का भी प्रावधान किया है। 

बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला वर्ग पर खास फोकस है। सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरकारी तंत्र को सरल-सुगम बनाकर विकास की नई राहें तैयार करने के साथ हर पीढ़ी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!