Homeहमारा उत्तराखण्डबागेश्वरउरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी की इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हुई थीं, जिसके एवज में आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश में निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर, नैनीताल को 40,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular