मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल बुधवार 5 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
