Homeहमारा उत्तराखण्डरुद्रप्रयागRudraprayag: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में...

Rudraprayag: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular