मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल शुक्रवार 7 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
