22.5 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीलापता महिला जंगल में मिली, भालू ने हमला कर किया बुरी तरह...

लापता महिला जंगल में मिली, भालू ने हमला कर किया बुरी तरह घायल, रात भर एक पेड़ के सहारे छिपी रही

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से कई जिलों में भालू के हमले जारी हैं। भालू लगातार ग्रामीणों को अपना निवाला बना रहा है। जंगली जानवरों से पहले ही लोग परेशान थे अब उनकी जान पर भी बन आई है। जंगली जानवरों का आबादी की ओर बढ़ता यह कदम गंभीर चिंता का विषय है।

उत्तराखंड के जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में बुधवार काे घास लेने जंगल गई महिला लापता हो गई थी। आज सुबह तलाश शुरू की गई तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला के मुंह बुरी तरह नोचा हुआ है। महिला एक पेड़ के सहारे लेटी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया।

पाव गांव की रामेश्वरी ( 42) साल घास लेने जंगल गई थी। देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। आज सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली।

भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच रखा है। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!