33.7 C
Dehradun
Friday, May 23, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीतो देवप्रयाग से मगन सिंह बिष्ट होंगे उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के प्रत्याशी

तो देवप्रयाग से मगन सिंह बिष्ट होंगे उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के प्रत्याशी

उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी मगन सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के प्रत्याशी होंगे। श्री बिष्ट ने आज नई टिहरी में उजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने उन्हें केन्द्रीय कार्यालय में सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर श्री बिष्ट के साथ कई अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री बिष्ट ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए बगावत का बिगुल फूंक दिया। कहा कि राष्ट्रीय दलों से अब उनका कोई वास्ता नहीं रह गया है। यह दल आम जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!