11.3 C
Dehradun
Tuesday, April 30, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीपूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता धनै ने भाजपा प्रत्याशी महारानी के पक्ष...

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता धनै ने भाजपा प्रत्याशी महारानी के पक्ष में मांगे वोट

प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश धनै ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मांगे वोट।
आज शुक्रवार को विकास खण्ड चंबा के बुडोगी,कुठा एवं जाखणीधार विकास खण्ड के पातन देवी,अखोणी सैंण, जाखणीधार बाजार में जन संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के टिहरी लोकसभा सभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह जी के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भारी मतों विजय बनाने की अपील की है। उन्होंने जनता को प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। उनके साथ जिला महामंत्री उदय रावत, जाखणीधार मण्डल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, मण्डल महामंत्री अमर सिंह रावत,वीर सिंह पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप गुंसाई, महावीर सिंह राणा, बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!