11.3 C
Dehradun
Wednesday, March 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड: भाजपा ने पहली लिस्ट में 59 में से पांच महिलाओं पर...

उत्तराखंड: भाजपा ने पहली लिस्ट में 59 में से पांच महिलाओं पर खेला दांव

उत्तराखंड में भाजपा ने आज प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 सीटों के उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनमें पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं दो सीटों पर सीटिंग विधायक हैं और दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष  सरिता आर्य को भी टिकट दिया है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची

भाजपा ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है। इससे पहले हरबंस कपूर के बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक रितु खंडूड़ी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। थराली विधानसभा सीट से विधायक मुन्नी देवी का इस बार भी टिकट काटा गया है।

खानपुर सीट से भाजपा ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को टिकट न देकर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को मैदान में उतारा है। वर्तमान में चैंपियन इसी सीट पर विधायक हैं। उन्होंने दावा किया था कि इस बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा महिला प्रत्याशी
देहरादून कैंट – सविता कपूर
सोमेश्वर – रेखा आर्य
नैनीताल – सरिता आर्य
खानपुर – कुंवरानी देवयानी
यमकेश्वर – रेणू बिष्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!