11.3 C
Dehradun
Tuesday, March 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची,...

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची, धामी खटीमा से, कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।

  • पुष्कर सिंह धामी – खटीमा
  • मदन कौशिक – हरिद्वार शहर
  • केदार सिंह रावत -यमुनोत्री
  • भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग
  • शक्ति लाल साहब -घनसाली
  • विनोद कंडारी -देवप्रयाग
  • सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर
  • प्रीतम पंवार- धनोल्टी
  • सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल
  • राम चरण नौटियाल -चकराता
  • मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर
  • शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर
  • उमेश शर्मा -रायपुर
  • खजान दास -राजपुर रोड
  • सविता कपूर -देहरादून कैंट
  • गणेश जोशी- मसूरी
  • सुरेश राठोर -ज्वालापुर
  • प्रदीप बत्रा -रुड़की
  • देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन- खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)
  • संजय गुप्ता -लक्सर
  • स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण
  • डॉक्टर धन सिंह रावत- श्रीनगर
  • राजकुमार पोरी -पौड़ी
  • धन सिंह धामी- धारचूला
  • बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट
  • आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार
  • चंद्रा पंत -पिथौरागढ़
  • चंदन राम दास -बागेश्वर
  • दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन
  • महेश जीना- सल्ट
  • पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट
  • बंशीधर भगत -कालाढूंगी
  • दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर
  • त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर
  • अरविंद पांडे- गदरपुर
  • सौरभ बहुगुणा -सितारगंज
  • फकीरा राम- गंगोलीहाट
  • सुरेश गाड़िया- कपकोट
  • महेश शर्मा- अल्मोड़ा
  • सत्यपाल -भगवानपुर
  • कैलाश गहतोड़ी -चंपावत
  • अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग
  • रेणू बिष्ट -यमकेश्वर
  • प्रेमसिंह राणा – नानकमत्ता
  • राजेश कुमार – बाजपुर
  • दुर्गेश्वर लाल – पुरोला
  • सुरेश चौहान – गंगोत्री
  • महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ
  • भोपाल राम टम्टा – थराली
  • विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू – प्रतापनगर
  • सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर
  • विनोद चमोली – धर्मपुर
  • प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश
  • दिनेश पंवार – मंगलौर
  • अनिल शाही – द्वाराहाट
  • रेखा आर्य – सोमेश्वर
  • राम सिंह कैड़ा – भीमताल
  • सरिता आर्य – नैनीताल
  • किच्छा- राजेश शुक्ला

अभी 11 सीट पर टिकट नहीं हुए फाइनल

टिहरी
डोईवाला
झबरेड़ा
पिरान कलियर
कोटद्वार
रानीखेत
जागेश्वर
लालकुआं
हल्द्वानी
रुद्रपुर
केदारनाथ

——-–—––———–––—-

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने बुधवार को व्यापक मंथन के बाद 58 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक आज बृहस्पतिवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी।

बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तक उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आए नामों के पैनल पर मंथन हुआ। इनमें से 58 से अधिक सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा सभी मंत्रियों के टिकट भी फाइनल हो गए हैं।

आज बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। कोटद्वार, डोईवाला समेत करीब 12 सीटों पर पार्टी बाद में निर्णय करेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!