11.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डबेतालघाट फायरिंग मामले में निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई

बेतालघाट फायरिंग मामले में निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल के बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन ने की है।

विदित हो कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!