उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें उत्तराखंड की एक सीट के साथ उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर में सीटें खाली होंगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव भी कराया जाएगा।
नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भी द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
16 अक्टूबर की शाम को परिणाम
इस तरह 16 अक्टूबर को राज्यसभा की कुल 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक खाली सीट के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए अब 29 सितंबर से औपचारिक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन, नाम वापसी और मतदान के बाद 16 अक्टूबर की शाम को परिणाम की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

