Homeहमारा उत्तराखण्डबदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, पुलिस को मिली...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, पुलिस को मिली कस्टडी रिमांड की अनुमति

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर की अदालत ने 28 से 31 जुलाई तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि पुलिस की जांच टीम की ओर से मुख्य आरोपी की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। इससे पूर्व भी दो बार आरोपी को रिमांड पर लेने का आवेदन न्यायालय में किया गया था, मगर आवेदन खारिज हो गया था। सोमवार को फिर से पुलिस की ओर से रिमांड मांगी गई, जिस पर न्यायालय ने अनुमति स्वीकार कर दी।

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण के बाद चढ़ावा गणना व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गणना कक्ष में व्यापक बदलाव किए हैं।

गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चढ़ावे की गणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित हो सके।

उधर, पुलिस की ओर से गठित जांच समिति चढ़ावे से जुड़े अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण करा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी समानांतर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular