मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 21 अगस्त (शुक्रवार) को उत्तराखंड के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कल 21 अगस्त को जनपद ऊधमसिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


