Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, किच्छा क्षेत्र से 15,650 लीटर प्रतिबंधित अवैध केमिकल...

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, किच्छा क्षेत्र से 15,650 लीटर प्रतिबंधित अवैध केमिकल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा आज कोतवाली किच्छा जनपद उधमसिंहनगर के लालपुर क्षेत्र में संयुक्त रुप से स्थानीय पुलिस एव आबकारी टीम के साथ छापा मारी की गयी तो लालपुर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा मे रासायनिक पदार्थों से भरे करीब 108 ड्रम तथा बरामद हुए तथा 78 खाली ड्रम बरामद हुए ।

भरे ड्रमों मे करीब 9050 लीटर एथौनाँल, 2600लीटर ग्लुकोज तथा 4000लीटर सर्बीटाँल बरामद हुआ। उक्त सभी रासायनिक पदार्थ प्रतिबन्धित श्रेणी में आता है एथौनाल का उपयोग शराब बनाने में, ग्लुकोज का उपयोग टाँफी एव खाद्य पदार्थों मे उपयोग मे लाया जाता है एवं सर्बीटाँल का उपयोग कफ सिरप तथा दवाइंयो के बनाने के उपयोग में लाया जाता है ।

प्रकाश मे आया की उक्त गोदाम किच्छा निवासी राजकुमार खुराना पुत्र हरबंश खुराना द्वारा अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था। सभी कैमीकलो का मौके पर आबकारी टीम द्वारा नमुना लेकर परीक्षय़ण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया । बाद परीक्षण सम्बन्धित के विरुध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । गोदाम को सील किया गया ।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध कार्यों में लिप्त होने के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

बरामदगीः –
1. एथौलांन से भरे ड्रम (200लीटर) – 40
2.ग्लुकोज से भरे ड्रम (200लीटर) -13
3.सर्बीटाँल से भरे ड्रम (200) -20 4. एथौलांन से भरे ड्रम (30लीटर) – 35
5.खाली ड्रम (200लीटर) -78
6.मोटर (टुल्लु पम्प) -01 7. प्लास्टिक के पाइप -05 बंडल
8.गेज -01
9.फ्लास्क -01
10.मापक यंत्र(01लीटर) -01

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-

1.निरीक्षक विकास चौधरी
2. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
3.उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
4. हे0 का0 रविन्द्र सिह बिष्ट
5. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
6- हे0का0 किशोर कुमार
7-का0 जितेन्द्र कुमार
8.किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)

कोतवाली किच्छा टीम
1-उ0नि0 बसन्त कुमार
2-का0 त्रिलोक सिंह

आबकारी टीम
1-निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं स्टाफ ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular