Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीChamoli Tunnel Accident: एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश...

Chamoli Tunnel Accident: एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी

चमोली जिले के पीपलकोटी के पास टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान आज एक और श्रमिक का शव टनल से बरामद किया गया। लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत अन्य जरूरी उपकरणों की मदद ली जा रही है। इसका उद्देश्य टनल के अंदर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही को आसान बनाना और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की तलाश करना है। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार मौके पर संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है और रेस्क्यू टीमें श्रमिकों तक पहुंचने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular