जाखणीधार , 31 मई। पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में 27 से 31 मई तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य योगेश सकलानी के निर्देशन में हुए इस कैंप में प्रतिदिन प्रातःकालीन योग सत्र के साथ विविध गतिविधियां कराई गईं।
गतिविधियों का विवरण:
पहला दिन: शतरंज, कैरम, लूडो जैसी इंडोर गेम्स के माध्यम से छात्रों का बौद्धिक विकास किया गया।
दूसरा दिन: पेंटिंग व ड्राइंग के द्वारा रचनात्मक कौशल को निखारा गया।
तीसरा दिन: स्टोरी टेलिंग, कविता पाठ, चुटकुले एवं समस्या समाधान गतिविधियों के साथ विज्ञान के रोचक प्रयोग करवाए गए।
चौथा दिन: मेहंदी, रंगोली एवं लोक परिधान में रैंप वॉक का आयोजन कर भारतीय संस्कृति से जोड़ा गया।
पांचवां दिन: कैंप फायर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संजीव नेगी, शीशराम पालीवाल, पंकज डंगवाल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य योगेश सकलानी ने सभी शिक्षकों के सहयोग और कैंप के सफल संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।

