टिहरी जनपद के नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित चुने गए।
क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। इसे मंत्री सुबोध उनियाल के मजबूत संगठन और प्रभावशाली नेतृत्व की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।