प्रतापनगर के भेलुंता से देवल गांव की ओर जा रही कार अंध्यारगडी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से पुजारी मोहन (45) पुत्र सत्येश्वर नौटियाल निवासी देवल की मौत हो गई।
लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे देवल गांव निवासी हर्षमणि सेमवाल ने थाना पुलिस को सूचना दी कि ग्राम थाला के अंध्यारगडी तोक के पास एक कार खाई में जा गिरी है।
पुलिस ने मोहन को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव चौड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार ने दुख जताया है।


