Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीTehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक...

Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक घायल को एसडीआरएफ ने निकाला

टिहरी जिले में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।

टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी।  घायल को अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular