Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीजाखनीधार की पूर्व प्रमुख सुनीता को एससी आयोग सदस्य की मिली जिम्मेदारी

जाखनीधार की पूर्व प्रमुख सुनीता को एससी आयोग सदस्य की मिली जिम्मेदारी

नई टिहरी। जाखनीधार की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को उत्तराखंड एससी आयोग में सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। धामी सरकार ने दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुनीता देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके विधिवत आदेश भी हो गए हैं।

बता दें कि सुनीता देवी 2019 में जाखनीधार से भाजपा से निर्विरोध प्रमुख चुनी गई थी। उनके पति विजय दास जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

दायित्व मिलने पर उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित सभी मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया है। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार कठैत को भी उद्योग मित्र का सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular